ओखलकांडा के ग्रामीणों ने बीएसएनएल महाप्रबंधक का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्रामीणों ने पतलोट और गौन्यारों में टावर की मरम्मत की मांग को लेकर बीएसएनएल के महाप्रबंधक का घेराव किया। 

शुक्रवार को पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में पतलोट और गौन्यारों के ग्रामीण आवास विकास स्थित बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने महाप्रबंधक संजय प्रसाद का घेराव करते हुए कहा कि क्षेत्र के पुराने टावर खराब हैं। इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है, उल्टा जनता को नये टावर के नाम  पर बरगलाया जा रहा है।

वहीं, इमरजेंसी होने पर भी नेटवर्क नहीं होने से मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं इससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टावर की मरम्मत कर नेटवर्क चालू नहीं किए गए तो दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी। इसको लेकर ग्रामीणों और महाप्रबंधक में कहासुनी भी हुई।

बाद में महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि एक उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे और नेटवर्क चालू करने पर काम होगा। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान ओखलकांडा संयुक्त विकास संघर्ष समिति के  सदस्य डूंगर मेहरा, सुंदर सिंह बर्गली, नवीन कैड़ा, मदन गौनिया, राम गौनिया, नीरज गौनिया आदि मौजूद थे। 

संबंधित समाचार