हल्द्वानी: कर्ज की रकम हड़प कर भाग गया हाउसिंग कंपनी का कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाउसिंग कंपनी से लिया कर्ज चुकाने के लिए भूतपूर्व सैनिक ने कंपनी के कर्मचारी को एकमुश्त रकम दी और कंपनी का कर्मचारी रकम लेकर फरार हो गया। बाद में पता लगा कि आरोपी नौकरी ही छोड़ चुका है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पूर्वी राजीवनगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 71 वर्षीय देवी दत्त भट्ट पुत्र दुर्गा दत्त भट्ट सेवानिवृत्त सैनिक हैं। देवी दत्त के बेटे विपिन की हल्द्वानी रेलवे स्टेशन रोड आर्य समाज गली के पास जागनाथ कलैक्शन के नाम से दुकान है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि बेटे ने दुर्गा सिटी सेंटर स्थित आधार हाउसिंग कंपनी में दुकान के पेपर बंधक रखकर सात लाख 60 हजार रुपए का लोन लिया था।

स्वास्थ खराब होने की वजह से वह कर्ज की अदायगी नहीं कर सका। जिस पर देवी ने दो लाख रुपए बैंक से निकाले और आधार हाउसिंग कंपनी के कलेक्शन कर्मचारी देवेश वर्मा को दो लाख रुपए दे दिए। उस वक्त देवेश के साथ अजीत भारद्वाज भी मौजूद थे।

देवेश ने रसीद मांगने पर विपिन के मोबाइल में भेजने की बात कही और चले गए। कुछ समय बाद स्टेटमेंट के लिए जब देवी आधार हाउसिंग के दफ्तर पहुंचे तो पता लगा कि उनके द्वारा दी गई रकम जमा ही नहीं हुई और देवेश नौकरी छोड़कर भाग चुका है। 

संबंधित समाचार