रुद्रपुर: संपर्क पुल का निरीक्षण को पहुंचे मेयर को करना पड़ा लोगों का गुस्से का सामना
रुद्रपुर, अमृत विचार। वर्ष 2021 में आई आपदा से टूटे संपर्क पुल के निरीक्षण को आए मेयर को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि पुल को टूटे हुए एक साल का समय बीत गया। जिससे दोनों वार्डों के करीब चार हजार परिवार प्रभावित हुए और नीचे बह रही कल्याणी नदी में कूडे़ का अंबार लगा हुआ है। जिससे संक्रमित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
हुआ यूं कि शुक्रवार को मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा दोनों वार्डों के पार्षदों के साथ वार्ड रविंद्रनगर स्थित टूटे संपर्क पुल का निरीक्षण पहुंचे। जैसे ही लोगों ने मेयर व भाजपा नेताओं को देखा। तो उनका पारा चढ़ गया और लोगों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा नेताओं का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि एक साल पहले आए जल प्रलय के कारण संपर्क पुल टूट गया था। जिससे शिव नगर एवं रविंद्रनगर दो वार्डों के करीब चार हजार परिवार लंबा रास्ता अपनाकर घर पहुंच रहे है।
इसके अलावा संपर्क पुल के नीचे बह रही कल्याणी नदी में कूडे़ का अंबार लग गया है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कई बार पुल बनाने की मांग करने के बाद भी पुल नहीं बना। तो स्थानीय लोगों ने लकड़ी का अस्थाई पुल बनाया और जोखिम अपनाकर पुल को पार करने को विवश है। ऐसे में चुनाव के नजदीक आते ही निरीक्षण का दौर शुरू हो गया, जबकि पुल को लेकर सत्ताधारी नेताओं व जनप्रतिनिधि यों से कई बार गुहार लगा चुके है। वार्डवासियों ने ऐलान किया कि यदि संपर्क पुल का निर्माण जल्द नहीं हुआ, तो वह चनाव का बहिष्कार करेंगे।
मेयर व भाजपा प्रदेश मंत्री ने धैर्य का परिचय
शिवनगर-रविंद्रनगर संपर्क पुल का निरीक्षण करने आए मेयर रामपाल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के सामने लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ऐसे में दोनों ही नेताओं ने धैर्य बनाए रखते हुए घेराव कर रही महिलाओं को शांत कराने में लगे रहे। उनका कहना था कि निगम प्रशासन प्रत्येक वार्ड की समस्या का समाधान करने के लिए कटिबद्ध है। ऐसे में बजट के अभाव में संपर्क पुल का निर्माण नहीं हो पाया था। मगर अब बोर्ड की बैठक और गजट आने के बाद ज ल्द ही निर्माण कर समाधान किया जाएगा।
पिछले एक साल से हजारों परिवार गंदगी और जोखिम भरे रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर है, जबकि संपर्क पुल निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाई। मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। - रीता मंडल, स्थानीय महिला
विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजनीति दलों के नेताओं ने जीतने पर संपर्क पुल का निर्माण करने का आश्वासन दिया था। मगर चुनाव निकलने के बाद किसी भी नेता ने कोई सूध नहीं ली। संपर्क मार्ग पु ल का निर्माण नहीं हुआ था। तो वोट का बहिष्कार करेंगे। - गीता मंडल, स्थानीय महिला
वर्ष 2021 से लेकर नवंबर 2022 तक लगातार संपर्क पुल निर्माण का मुददा उठाया जा रहा है। पुल नहीं बनने से लोगों को दो से तीन किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं कूडे का ढेर ल गने से मच्छरों की समस्या पैदा हो गई है। - गंगा हल्दार, स्थानीय महिला
संपर्क पुल निर्माण को लेकर कई बार संघर्ष किया गया। मगर एक मात्र आवाजाही वाले पुल का निर्माण नहीं हुआ। जिसकी वजह से हजारों परिवारों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। तो जनांदोलन किया जाएगा। -वीरेद्र तिवारी, स्थानीय निवासी
पिछले एक साल से निगम में बजट का अभाव था। विगत दिनों हुई बोर्ड की बैठक में पुल का प्रस्ताव आने के बाद निगम द्वारा बजट की व्यवस्था की है। साथ ही निर्माणाधीन संस्था को जल्द कार्य प्रारंभ करने का पत्र लिखा है। उसी के मददेनजर संस्था के इजीनियरों के साथ मौका मुआयना किया गया था। लोगों की समस्या व भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। - मेयर रामपाल सिंह, रुद्रपुर, नगर निगम
