‘थप्पड़’ स्टार अंकुर राठी ने गर्लफ्रेंड अनुजा संग की सगाई, देखें खूबसूरत तस्वीर
मुंबई। फिल्म ‘थप्पड़ में अपने एक्टिंग का जादू दिखाने वाले एक्टर अंकुर राठी ने अनुजा जोशी के साथ सगाई कर ली है। दोनों पिछले काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस खुशखबरी की जानकारी खुद एक्टर अंकुर ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की …
मुंबई। फिल्म ‘थप्पड़ में अपने एक्टिंग का जादू दिखाने वाले एक्टर अंकुर राठी ने अनुजा जोशी के साथ सगाई कर ली है। दोनों पिछले काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस खुशखबरी की जानकारी खुद एक्टर अंकुर ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें अंकुर राठी घुटनों पर बैठकर अनुजा जोशी को प्रपोज कर रहे हैं।

एक्टर अंकुर राठी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- ’19 जुलाई 2020.’ एक्टर की इस तस्वीर को देखने के बाद ये साफ हो गया कि 19 जुलाई को दोनों ने सगाई कर ली। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को सगाई की बधाई दे रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकुर राठी पिछली बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘थप्पड़’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें खासा तारीफें भी मिली थी।

