काशीपुर: नाराज अधिवक्ताओं ने फूंका चौकी इंचार्ज का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ अधिवक्ता से अभद्रता के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने चौकी इंचार्ज का पुतला फूंका। उन्होंने चौकी इंचार्ज के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में चौकी इंचार्ज का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने वरिष्ठ अधिवक्ता व उसके पुत्र के साथ अभद्रता कर सुविधा शुल्क की मांग की। मांगी गई रकम में से कुछ रकम चौकी इंचार्ज को उपलब्ध भी करा दी गई।

उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में होने के बावजूद आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहां पर एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पैगिया, आय व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खान, अब्दुल रशीद, नदीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म