शाहजहांपुर: गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली गई कीर्तन यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बंडा गुरूद्वारा से प्रारंभ होकर पहुंची पुवायां, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बंडा में धूमधाम से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान आगरा से आए

बंडा/पुवायां/शाहजहांपुर अमृत विचार। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बंडा में धूमधाम से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान आगरा से आए कलाकारों ने अपने करतब दिखाए। कीर्तन यात्रा बंडा से पुवायां पहुंची और यहां से रामपुर गुरूद्वारा में संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: निगम के पहले वार्ड रोजा का ही हाल बेहाल, नाले में बजबजा रही गंदगी, पल रहे मच्छर

नगर में शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बंडा गुरुद्वारे से विशाल कीर्तन यात्रा निकाली गई, जिसमें फूल मालाओं से पालकी को सजाकर तैयार किया गया। जिसमें सजे दरबार में गुरु ग्रन्थ साहिब लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। पालकी के आगे चल रहे पंच प्यारे कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान गुरु का ताल आगरा से आए पंथ सिपाहियों ने कहीं तलवार भांजी, तो कहीं चरखा चलाकर अपने करतब दिखाए। 

इस दौरान शहीद भगत सिंह स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। कीर्तन यात्रा खुटार रोड होते हुए पुवायां के राजीव चौक पहुंची। कीर्तन यात्रा में लगभग एक किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों पर सवार श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई थी। कीर्तन यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालु वाहेगुरु द खालसा, वाहेगुरु दी फतेह के नारे लग रहे थे।

राजीव चौक पर गतका पार्टी ने विभिन्न तरह के करतब दिखाकर लोगों को चौकाया। हैरतअंगेज करतब देख लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। शोभा यात्रा में बंडा गुरुद्वारे के ग्रंथी, सेवादार व सिख समुदाय के तमाम लोग व बंडा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनिल कटियार व पूर्व प्रधान पति मोहम्मद इशहाक उर्फ बड़े लल्ला ने फल वितरित किए।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दलित के पट्टे की जमीन पर कब्जा, चुप्पी साधे रहे अफसर

संबंधित समाचार