Kanpur Weather: दिन और रात के तापमान में और आएगी गिरावट, पछुआ हवाएं भी होंगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर का तापमान निरंतर कम हो रहा है। मौसम के जानकारों की माने तो जल्द ही रात के साथ दिन का तापमान भी कम होने लगेगा।

कानपुर, अमृत विचार। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अचानक गिरावट आएगी। सीएसवी युनिवर्सिटी एवं भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों में साफ आसमान रहने के साथ तापमान मैं गिरावट के आसार हैं।

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर श्रीलंका के आसपास के क्षेत्रों में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में तेज हो गया है। 12 नवंबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ 14 नवंबर से पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। जिससे पछुआ हवाएं बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

संबंधित समाचार