लखनऊ: संदिग्ध हालात में मिला सीआईएसएफ जवान का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। सरोजनीनगर में शुक्रवार को सीआईएसएफ जवान का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके कारण उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से उड़ीसा निवासी सीआईएसएफ में सिपाही पद पर कार्यरत सुखानासन बाग (36) सरोजनीनगर के अमौसी एयरपोर्ट पर तैनात थे। वह यहीं पर सीआईएसएफ बैरक में रहते थे। पुलिस की मानें तो सुखानासन बाग बीती 7 नवम्बर को प्रमोशन के लिए परीक्षा देने राजस्थान गए थे। लेकिन, वहां किसी कारणवश वह परीक्षा नहीं दे पाए। 10 नवम्बर गुरुवार को लखनऊ वापस लौटे। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 7 के पास वह संदिग्ध हालात में मृत पड़े मिले।

संबंधित समाचार