हल्द्वानी: अलाव में गिरे वृद्ध की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अलाव में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मनपुर काशीपुर ऊधमसिंहनगर निवासी बूटा सिंह (70) पुत्र स्व.प्यारा सिंह यहां परिवार के साथ रहते थे। बूटा के बेटे सुखविंद सिंह ने बताया कि गुरुवार को घर के बाहर अलाव जल रहा था और वह अलाव के आस-पास टहल कर सेंक ले रहे थे कि तभी पैर लड़खड़ाने की वजह से वह अलाव में गिर गए। लोग बचाने को दौड़े, लेकिन तब तक वह आग की चपेट में आ चुके थे। किसी तरह उन्हें आग से बाहर निकाल कर इलाज के लिए एचटीएच में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 

संबंधित समाचार