हल्द्वानी: दंत चिकित्सक ने फांसी लगाई, कमरे में लटकी मिली लाश
हल्द्वानी, अमृत विचार। डिप्रेशन का शिकार दंत चिकित्सक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी से शव को फंदे से लटके देखा तो चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवेंद्रपुरी मंदिर मार्ग पीलीकोठी मुखानी निवासी डॉक्टर ललित सिंह बिष्ट (47) दिल्ली में प्रैक्टिस करते थे। बताया जाता है कि कुछ समय पहले ही वह दिल्ली से शिफ्ट होकर हल्द्वानी आए थे और यहां देवेंद्रपुरी में अपना मकान भी बना लिया था। वह यहां पत्नी व एक बच्चे के साथ रहते थे।
चिकित्सक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब पांच बजे उनकी नींद खुली तो वह कमरे में नहीं थे। वह दूसरे कमरे गई और जोर देकर दरवाजा खोला तो होश फाख्ता हो गए। सामने ललित की लाश लटक रही थी। वह चीख पड़ी और आनन-फानन में इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि ललित डिप्रेशन का शिकार थे और उनका बरेली से इलाज चल रहा था।
