चित्रकूट: 30 नवंबर तक पहुंच जाए गांवों में पानी, डीएम ने एसपी के साथ किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के साथ सिलौटा में एलएनटी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि  30 नवंबर तक बराछी मुस्तकील, सिलौटा और मऊ में जलापूर्ति शुरू हो जाए। 

डीएम ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी की और पूछा कि इंटेकवेल  पाइलिंग, सिंकिंग व  सिविल वर्क में कितना समय लगेगा। पावर कनेक्शन की भी जानकारी ली। काम की धीमी गति देख उन्होंने निर्देश दिए कि श्रमशक्ति बढ़ाकर दिनरात काम कराएं। 

समय से काम नहीं होगा तो पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। काम में औपचारिकता न करें। इस अवसर पर एडीएम नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरन,  जल निगम एक्सईएन सुमित कुमार,  एलएनटी प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार तिवारी,  जूनियर इंजीनियर आशीष भारती, महावीर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता