भवाली: पर्वतीय इलाकों में सब्जियों के दामों में गिरावट
भवाली, अमृत विचार। त्यौहार का सीजन खत्म होने के बाद सब्जियों के दामों में भी थोड़ी गिरावट आई है। इससे लोगों को महंगाई की मार से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में सब्जियों के दाम पांच से दस रुपये तक कम हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में पहाड़ और मैदानों से आने वाली अधिकांश सब्जियों के दाम घटे हैं। सब्जी विक्रेता विनय ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दामों में 10 रुपये तक कम हुए हैं।
प्याज फिर हुआ महंगा
प्याज के अलावा अन्य सभी सब्जियों के दाम कम हुए हैं लेकिन पिछले सप्ताह के भीतर प्याज के दामों में पांच से आठ रुपये तक तेजी आई है। पिछले सप्ताह प्याज 30 से 35 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा था। वहीं, इस सप्ताह प्याज 40 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।
सब्जियां एक सप्ताह पहले इस सप्ताह
आलू 45 से 50 35 से 40
प्याज 30 से 35 38 से 40
टमाटर 55 से 60 40 से 45
भिंडी 55 से 60 45 से 50
फूल गोभी 60 से 65 40 से 45
पत्ता गोभी 35 से 40 25 से 30
लौकी 35 से 40 30 से 35
शिमला मिर्च 70 से 80 55 से 60
तुरई 75 से 80 50 से 60
(दाम प्रति किलो में)
