काशीपुर: पुलिस ने लूट के मोबाइल व बाइक के साथ आरोपी दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने लूट के मोबाइल के साथ एक युवक को धर दबोचा। उसके कब्जे से पॉश कॉलोनी गिरीताल में युवक से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

गिरीताल निवासी सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि गिरीताल मुख्य रोड पर शाम फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार एक अज्ञात झपटमार उसका फोन छीनकर फरार हो गया था। पॉश कॉलोनी गिरीताल में हुई उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभय सिंह ने सीओ वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

शनिवार की शाम पुलिस ने एसआरएफ फैक्ट्री के पास एक युवक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव सिंह नेगी निवासी ग्राम थापलिया गाजा पोस्ट बजूनिया हल्दु चौकी कोटाबाग थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल बताया। उसकी निशानदेही पर गिरीताल काशीपुर से लूटा मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद की। बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से चरस व स्मैक का नशा करता है। आर्थिक तंगी के कारण वह फोन झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने रामनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर आदि जगह भी मोबाइल झपटमारी की घटनाएं करना कबूला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

संबंधित समाचार