उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विकास बनसोडे भाजपा में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों के राज्यपालों के कानूनी सलाहकार के तौर पर कार्य कर चुके उच्चतम न्यायालय के एक अधिवक्ता रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। अधिवक्ता विकास बनसोडे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी: भाजपा समर्थकों का प्रदर्शन जारी, दिल्ली से बंगाल तक TMC-BJP में घमासान

रवि ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि बंसोडे ने कांग्रेस के दिवंगत नेता हंसराज भारद्वाज सहित कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पूर्व राज्यपालों के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया था। रवि ने कहा कि वह (बंसोडे) कई विपक्षी नेताओं को ‘मुकम्मल’ तौर पर जानते हैं और इसीलिए उनके भाजपा में शामिल होने से कुछ लोगों की नींद उड़ रही है। उन्होंने कहा कि बंसोडे के पार्टी में शामिल होने से पार्टी दक्षिण भारत में मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है: संजय राउत

संबंधित समाचार