बनबसा: सीमा पर 2.5 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सघन चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे शारदा बैराज चोकी पुलिस ओर एसएसबी 57 बटालियन द्वारा संयुक्त चैकिंग ओर गश्त के दौरान गत रात्रि साढ़े आठ बजे एसएसबी चेक पोस्ट के पीछे स्थित जंगल में बने पगडंडी मार्ग मे आरोपी प्रेम कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 एनफील्ड लाइन थाना विकासनगर देहरादून को  2.5 किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

शारदा बैराज चौकी इंचार्ज हेमंत सिंह कठेत के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से सस्ती चरस खरीदकर देहरादून मे ऊंचे दामों पर बेचता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। टीम में शारदा बैराज चोकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत, कास्टेबल धीरेंद्र सिंह, लकी राजन, सुभाष पांडे, एसएसबी से सहायक कमाडेंट दीवान सिंह कार्की, कास्टेबल अवनीश सिंह, धयनेंद्र सिंह, बकुल भाई,  विजय शामिल रहे।

संबंधित समाचार