संभल: फसल खा रहे सांड का किसान पर हमला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छुट्टे गोवंश ने कई बार उठाकर जमीन पर पटका, असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर की घटना

संभल, अमृत विचार। खेत पर खड़ी फसल खा रहे सांड को भगाने पहुंचे किसान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सांड ने किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर अन्य ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बचाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक कम होता नजर नहीं आ रहा है। आए दिन इन पशुओं के कारण होने वाले हादसों में लोग घायल होने के साथ ही अपनी जान गंवा रहे हैं। रविवार को फिर एक सांड के हमले ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर निवासी 50 वर्षीय अकबर पुत्र चांद मुल्ला का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। रविवार की सुबह अकबर खेत की ओर गया था।

 वहां पर जाकर देखा कि एक सांड उड़द की फसल को खा रहा है। उसने सांड को भगाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने अचानक किसान पर हमला कर दिया। उसे कई बार उठाकर जमीन पर पटक दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर खेतों में काम रहे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद सांड को भगाया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद में मिला पाकिस्तान की महिला का मतदाता सूची में नाम 

संबंधित समाचार