हल्द्वानी: दुकान पर चाय पी रहे युवक पर हमला, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान पर चाय पी रहे एक युवक को कुछ लोगों ने हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

मंगलपड़ाव निवासी शिवांग केसरवानी पुत्र लल्लू केसरवानी ने पुलिस को बताया कि वह बीती 10 नवम्बर को वह मुखानी स्थित एक दुकान में चाय पी रहा था। आरोप है कि तभी आदित्य गुप्ता, सुमित व हर्ष अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार