रुद्रपुर: महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मोहनपुर देवरनिया (बरेली) निवासी संतोष सिंह  पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ शहर के ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में रहता है। राजमिस्त्री का काम करने वाले संतोष के मुताबिक, रविवार शाम वह घर से बाहर किसी काम से गया था।

देर रात करीब आठ बजे वह वापस आया तो उसकी पत्नी रूपा (35) घर में कमरे की छत में बने एंगल से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार संतोष नशे का आदी है। इसी कारण दोनों के बीच विवाद रहता था।

संतोष ने दो बच्चों को गोद लिया है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार