रुद्रपुर: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पीलीभीत निवासी एक युवती का विवाह बिंदुखेड़ा में हुआ था। विवाह के बाद उनका एक बच्चा भी हुआ। बाद में पति से विवाद के बाद वह गांव के ही रिश्ते के भतीजे कुलदीप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में प्रीत विहार में रहने लगी। इस दौरान उनका एक पुत्र भी हुआ।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम को वह दोनों पुत्र को मोमो खिलाने दुकान में ले गया था। जहां से वापस आने के बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक इस पर महिला ने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। यह देख कुलदीप बच्चे को लेकर बिंदुखेड़ा चला गया।

इसी बीच महिला ने कपड़े का फंदा बनाया और उसमें लटक गई। सोमवार सुबह जब कुलदीप घर पहुंचा तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और घटना की जानकारी ली। एसएसआई कमाल खान ने बताया कि मृतका लीव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार