लखनऊ विश्वविद्यालय: 2022 के दीक्षांत समारोह के लिए कुलपति ने लिया अहम निर्णय, जानिए क्या है खास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ।  खास बात ये है कि दीक्षांत समरोह में विश्वविद्यालय से संबद्ध से कॉलेजों को भी शामिल किया जायेगा। कॉलेजों के झंडे भी दीक्षांत स्थल पर लगाये जायेंगे। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने सोमवार को विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में स्थित आरके मुखर्जी सभागार में रायबरेली और हरदोई जनपद में महाविद्यालयों के प्रचार्य भी शामिल हुए। बैठक में कुलपति ने प्राचार्यों से कहा है कि विश्वविद्यालय इस बार द्वितीय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन करने पर विचार कर रहा है। आगामी दीक्षांत समारोह के लिए प्राचार्य भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने-अपने महाविद्यालयों के झंडे दीक्षांत समारोह स्थल के आसपास लगाएं। इस बैठक में चार बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 25 को
लखनऊ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 25 नवंबर को होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इस स्थापना दिवस को भी भव्यता से मानाने की तैयारी कर रहा है। इस कार्यक्रम में भी महाविद्यालयों के प्राचार्य आमंत्रित किए जायेंगे। कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने बताया कि विश्वविद्यालय ने छात्र छात्राओं के लिए वोकेशनल और को-करिकुलर कोर्स की शुरुआत की है। उसको अपने कालेज में भी लागू करें जिससे छात्रों को अध्ययन की अधिक से अधिक सुविधा मिल सके।

खेल कूद पर हो फोकस 
बैठक में कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास अपना क्रीडांगन है। ऐसे में कॉलेज में भी खेल का मैदान होता है। विश्वविद्यालय में होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपने छात्र छात्राओं के सहभागिता को बढ़ाना होगा और कॉलेजो में खेलकूद के कार्यक्रम का आयोजन किए जाने चाहिए जिससे यहां के छात्र छात्रायें वहां पर अपनी सहभागिता को भी सुनिश्चित कर सकें। 

संबंधित समाचार