'पाकिस्तान के पीएम ने ‘जॉयलैंड’ पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करने का दिया आदेश' जानिए क्या है पूरा मामला
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऑस्कर में पाकिस्तान की एंट्री ‘जॉयलैंड’ पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करने को कहा है। प्रधानमंत्री के एक सलाहकार ने इसकी जानकारी दी। एक शादीशुदा पुरुष और ट्रांसजेडर महिला के बीच की प्रेम कहानी ‘जॉयलैंड’ अगले अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) के लिए पाकिस्तान की एंट्री है और इस साल कान फिल्म उत्सव की पुरस्कार विजेता है।
लेकिन, मुसलमान बहुल आबादी वाले पाकिस्तान में फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया और देश के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने के अपने पुराने फैसले को पिछले सप्ताह पलटते हुए सिनेमाघरों में उसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक सलाहकार सलमान सूफी ने सोमवार को ट्वीट किया कि ‘जॉयलैंड’ को देखने और उस पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है। पाकिस्तान में ट्रांसजेडर समुदाय के लोगों को समाज से बाहर माना जाता है।
I personally do not believe in banning films that highlight issues faced by marginalized segments of our society. People should be trusted to watch & make their own mind.
— Salman Sufi (Get New Covid Booster Today) (@SalmanSufi7) November 12, 2022
I will request my friend @Marriyum_A to see if it’s possible to review the ban & meet the team #Joyland
हालांकि देश में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ कानून भी हैं और सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में उन्हें थर्ड जेंडर का दर्जा भी दिया है। सूफी ने ट्वीट किया, ‘‘समिति शिकायतों का अध्ययन करेगी और उपर (जॉयलैंड) गौर करने के बाद पाकिस्तान में उसके रिलीज पर फैसला लेगी।’’ उनसे विस्तृत जानकारी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका है। फिल्म के निर्देशक सैम सादिक ने प्रतिबंध को ‘असंवैधानिक और गैरकानूनी’ बताया है। ‘जॉयलैंड’ पाकिस्तान में शुक्रवार को रिलीज होनी थी।
ये भी पढ़ें:- 'भारत व चीन के साथ अच्छे संबंध बरकरार रखेगी नेपाल सरकार'
