नानकमत्ता में चीतल के मांस के साथ तीन गिरफ्तार, जेल भेजा
नानकमत्ता, अमृत विचार। वन विभाग ने छापा मार कर चीतल के शिकार के साथ तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को वन्यजीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग दक्षिणी जौलासाल रेंज के क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में जीव जन्तुओं की सुरक्षा के लिए समय समय पर लगातार गस्त कर निगरानी रखी जाती है। बताया मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने श्रीकृष्ण राणा के घर गांगी गिधौर में छापा मारकर बड़ी मात्रा में चीतल का कच्चा मांस और उसकी खाल और सूखा मांस किया है।
वन क्षेत्राधिकारी टम्टा के अनुसार मामले में श्रीकृष्ण सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी गांगी गिधौर थाना खटीमा, वीरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सोहन सिंह निवासी अमाऊ थाना खटीमा, परिमल हालदार पुत्र गोपाल निवासी खरगपुर कॉलोनी न्यूरिया खुर्द थाना न्यूरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया तीनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा रमेश चंद्र आर्या, कुसल राम टम्टा, हेमन्त तिवारी, जितेंद्र सिंह वोरा, महिला आरक्षी आरती आदि शामिल थे।
