सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ आज होगी रिलीज, यहां जानें डिटेल
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ आज रिलीज होने जा रही है। सुशांत के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी के लिए ये एक इमोशनल पल है। आज शाम 7.30 बजे से इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा। तो …
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ आज रिलीज होने जा रही है। सुशांत के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी के लिए ये एक इमोशनल पल है। आज शाम 7.30 बजे से इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा। तो वहीं फैंस ये मानने के लिए अब भी बिल्कुल तैयार नहीं हो रहे हैं कि सुशांत ने आत्महत्या की थी। सोशल मीडिया पर #SSRDidntCommitSuicide ट्रेंड कर रहा है। फैंस लाखों की तादाद में ट्वीट कर सुशांत को याद कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी की फिल्म ‘दिल बेचारा’ इस साल की मोस्ट मचअवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। जिसके बाद इस ट्रेलर को करोड़ों लोगों ने देखा और ये सुशांत की आई अब तक की सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया।
बता दें कि दिल बेचारा को आज यानी 24 जुलाई शाम 7.30 बजे से Disney+ Hotstar पर देख पाएंगे। हॉटस्टार ने फैंस की भावनाओं के मद्देनजर इस फिल्म को फ्री कर दिया है।
संजना सांघी निभा रहीं किरदार
अभिनेत्री संजना संघी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में बंगाली लड़की के किरदार में नजर आएंगी। इस किरदार में ढलने के लिए उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ी है। संजना ने इसके लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षण प्राप्त किया, वह कुछ वर्कशॉप में भी शामिल हुईं और उन्होंने ऐसा कुछ महीने तक रोजाना करीबन सात घंटे तक किया। बंगाली बोलचाल की सामान्य भाषा पर भी उन्होंने अपनी पकड़ बनाई।
