देहरादून: प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नावजे जाएंगे लक्ष्य सेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के गोल्डन बॉय शटलर लक्ष्य सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। लक्ष्य ने इसका श्रेय अपने दादा को दिया है। इसकी जानकारी लक्ष्य ने अपने ट्वीटर एकाउंट से दी। ट्वीट करते हुए लिखा कि 'प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय सीएल सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है'

बता दें कि हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के एकल मुकाबले के फाइनल में लक्ष्य सेन ने मलयेशिया के त्जे यंग को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता था। सीएम धामी ने भी उन्हें इसके लिए बधाई दी थी। 

संबंधित समाचार