हरदोई: ससुरालीजनों ने दहेज के लिए बहू को दिया जहर, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी का एक साल भी नहीं बीता और ससुराल वाले दहेज के लिए मार-पीट करने लगे। सिलसिला यहीं नहीं थमा, ससुराल वालों ने अपनी बहू को जहर दे कर मार डाला। पुलिस ने पति के अलावा सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

बताया गया है कि साल भर पहले मझिला थाने के देवरास की प्रीती की शादी पचदेवरा थाने के अनंगपुर निवासी बसंत के साथ हुई थी। बसंत के मुताबिक सोमवार की शाम को प्रीती की अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी बीच उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

इस बारे में प्रीती के भाई सरोज ने बताया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज़ में बाइक और रुपयों की मांग करते हुए उसकी बहन को मारते-पीटते थे।  उसका आरोप है कि उसकी बहन प्रीति को बहनोई बसंत के अलावा उसके पिता लालू, मां रामवती और भाई सोनू ने ज़हर दे कर हत्या कर दी।

इस बारे में एसएचओ पचदेवरा अनिल कुमार ने बताया है कि प्रीति के भाई सरोज की तहरीर पर पति बसंत के अलावा ससुर लालू,सास रामवती और देवर सोनू के खिलाफ दहेज़ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार