रबर फैक्ट्री मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज, दो अधिकारी हवाई जहाज से मुंबई गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीएम वित्त एवं राजस्व और क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा को पैरवी के लिए भेजा गया

बरेली, अमृत विचार। सिंथेटिक एंड कैमिकल्स (रबर फैक्ट्री) की बेशकीमती जमीन वापस लेने के संबंध में बाम्बे हाईकोर्ट में विचाराधीन केस में बुधवार को सुनवाई है। इस सुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह और क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा संतोष कुमार को हवाई जहाज से भेजा गया है। दोनों अधिकारी मंगलवार को दिल्ली गए और वहां से मुंबई के लिए हवाई जहाज से गए हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के आदेश पर दोनों अधिकारी गए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: दबंग ने ऑफिस में घुसकर अपहरण करने की दी धमकी, युवती ने SSP से लगाई गुहार

राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी बाम्बे हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी कराने में जुटी है। यूपी सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सी सिंह भी पैरवी में लगे हैं। इस बार रबर फैक्ट्री के केस में जुड़े सभी पक्षों के हाईकोर्ट पहुंचने की उम्मीद जताई है।

पिछली तारीख 9 नवंबर को सुनवाई थी, लेकिन अलकेमिस्ट एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन लिमिटेड सुनवाई में नहीं पहुंची। इसलिए अदालत ने नजदीक की 16 तारीख दी थी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि रबर फैक्ट्री की 18 अरब की जमीन को वापस लेने के लिए राज्य सरकार पैरवी में मोटा खर्चा कर रही है।

मुंबई के ही वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश दुबे पाटिल शुरूआत से केस की पैरवी में लगे हैं। तीन तारीखों से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भी सुनवाई में जा रहे हैं। इधर रबर फैक्ट्री की सुनवाई पर कर्मचारियों की नजरें भी लगी हैं। जमीन राज्य सरकार को मिले या अन्य पक्ष को, लेकिन कर्मचारियों की देनदारी मिलना तय है।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रधान के घर में घुसकर मारपीट के बाद की अश्लील हरकत, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

संबंधित समाचार