IPL 2023 : 'हैदराबाद शहर मेरे लिए हमेशा खास रहेगा', SRH ने छोड़ा साथ तो केन विलियमसन ने लिखा भावुक पोस्ट
विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 76 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2101 रन हैं
इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के लिए टीमों ने 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है।
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के लिए टीमों ने 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है।सनराइजर्स हैदराबाद ने कड़ा फैसला लेते हुए अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज़ कर दिया। केन विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छूटने के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश लिखा, जो काफी वायरल हो गया।
https://www.instagram.com/p/Ck_9kLiqJ6j/
केन विलियमसन ने कहा कि फ्रेंचाइज़, टीम के साथी, स्टाफ और सबसे स्पेशल ऑरेन्ज आर्मी का बहुत शुक्रिया, आपने इन आठ साल को यादगार बना दिया। केन विलियमसन ने कहा कि यह टीम और हैदराबाद शहर मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। आपको बता दें कि केन विलियमसन का ऑक्शन प्राइस 14 करोड़ रुपये था, विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 76 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2101 रन हैं। करीब 126 के स्ट्राइक रेट और 36 की औसत से केन विलियमसन ने रन बनाए। उन्होंने 46 मैच में टीम की कप्तानी की थी।
सनराइजर्स हैदराबाद -
रिलीज किए गए खिलाड़ी (12): केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।
मौजूदा टीम: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक।
पर्स में बचे: 42.25 करोड़।
ये भी पढ़ें : टी20 विश्व कप 2024 का रोडमैप अभी से शुरू, कई खिलाड़ियों को मिलेगा मौका... Hardik Pandya ने दी जानकारी
