हल्द्वानी: बाजार में गंदगी फैलाने पर व्यापारियों के चालान काटे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकानों के बाहर गंदगी मिलने पर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही नगर निगम के कूड़ा वाहन में कूड़ा डालने की अपील की गई।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व सफाई अभियान को लेकर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह टीम के साथ बाजार में पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों यूजर चार्ज का शुल्क बैंणी सेना के सदस्यों को देने की अपील की, जिस पर व्यापारी भड़क उठे और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम एक ओर बैंणी सेना के माध्यम से यूजर चार्ज वसूल रहा है, जबकि निगम के सफाई कर्मी हर माह उनसे शुल्क ले जाते हैं। इस पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच जमकर बहस भी हुई।

निरीक्षण के दौरान बाजार की सड़कों में गंदगी देख नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने गंदगी करने वाले व्यापारियों को फटकार लगाते हुए उनका चालान काटा और दोबारा गंदगी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम शहर को कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से बाजार में गंदगी न फैलाने तथा कूड़ा नगर निगम के कूड़ा वाहन में डालने की अपील की।

संबंधित समाचार