अल्मोड़ा: सात हजार महिलाओं को मिलेगा लखपति दीदी बनने का मौका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। राज्य सरकार द्वरा महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना के तहत अल्मोड़ा जिले की सात हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनने का मौका मिलेगा। महिलाओं के चयन के बाद अब ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। 

योजना के तहत जिले में चयनित की गई महिलाओं की वार्षिक आय बढ़ाने के लिए उन्हें ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिला

स्वयं सहायता समूहों को रोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये का ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। योजना के तहत किए गए सर्वे के अनुसार जिले के ग्यारह ब्लॉकों में कुल 24,232 परिवार हैं। जिनमें से 5572 परिवार पच्चीस हजार से कम वार्षिक आय वाले हैं।

जबकि पच्चीस से साठ वार्षिक आय वाले 13672 और 61 हजार से एक लाख तक वार्षिक आय वाले 3255 परिवार है। वर्तमान में जिले के ताकुला ब्लॉक में 644, लमगड़ा में 613, द्वाराहाट में 227 लखपति दीदी हैं। जबकि सल्ट ब्लॉक में पांच, हवालबाग में सात और भिकियासैंण में आठ लखपति दीदी है। अपर परियोजना अधिकारी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा सके। इसके लिए महिलाएं चिन्हित कर कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

संबंधित समाचार