बरेली: धर्मपाल सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं की लगी भीड़, फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

                 

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का फूल माला पहना का जोरदार स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के पहली बार बरेली आगमन पर फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, सभासद संजीव सिंह यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

धर्मपाल सिंह ने भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, ऐसे में कार्यकर्ता कोई कमी ना छोड़े तैयारियों में जुटे जाएं और कहा कि चुनावों के आरक्षण की स्थिति जल्द साफ हो जाएगी, ऐसे में तैयारी पूरी रखें। स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भी वोट बनवाने का काम करें।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में सभी को साथ लेकर चलें। पदाधिकारियों ने चुनाव में दावेदारों से आए आवेदन के बारे में भी बताया। भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोहल्ले, वार्ड  में प्रवास करें और भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं भाजपा की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। बूथ समितियों व वार्ड संसाधन समिति के गठन के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, प्रवीन मौर्य, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, व्यापारी सचिन चौहान, सुचित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, लोकपाल,  कन्हाई लाल सक्सेना समेत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार