बरेली: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू
243 केंद्रों पर बीए, बीएससी और बीकॉम की होंगी परीक्षाएं
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए 243 केंद्र बनाए गए हैं।
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए 243 केंद्र बनाए गए हैं। बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर में ही एक लाख 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षा केंद्र देखने के साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-बरेली: कोरोना प्रतिबंधों के बिना हो सकेगी हज यात्रा, दिसंबर में शुरू हो सकते हैं आवेदन
वर्तमान में एलएलबी व अन्य सम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। परीक्षा के दौरान कक्षाएं प्रभावित न हों, इसके लिए बरेली कॉलेज में न्यू परीक्षा भवन व बीबीए-बीसीए भवन में छात्रों की परीक्षाएं आयोजित करायी जाएंगी। बरेली में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें बरेली कॉलेज में छह महाविद्यालयों के केंद्र बनाए गए हैं।
बरेली कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी राय ने प्रथम पाली में डा. पंपा गौतम और द्वितीय पाली में डा. आरिफ नदीम को वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष बनाकर सकुशल परीक्षाएं संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी है। अभी रामपुर में उपचुनाव होने हैं। यदि कोई तिथि चुनाव की निर्धारित की जाती है तो उस दौरान की परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षाएं कुछ दिन और बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: प्रशासनिक भवन में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध, गुरुकुल स्थान निर्धारित
