बदायूं: मिट्टी का टीला गिरने से दो महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम मिट्टी की खुदाई करते समय चार महिलाएं काफी गहराई में उतर गई थीं, तभी ऊपर से मिट्टी का टीला उन पर गिर गया और चारों उसके नीचे दब गईं। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं।

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मिट्टी का एक टीला गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:-बदायूं: मंडलीय प्रतियोगिताओं का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम मिट्टी की खुदाई करते समय चारों महिलाएं काफी गहराई में उतर गई थीं, तभी ऊपर से मिट्टी का टीला उन पर गिर गया और चारों उसके नीचे दब गईं। वर्मा के मुताबिक, आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और जमीन खोदकर चारों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि जब तक महिलाओं को बाहर निकाला गया, तब तक पूनम (27) और प्रवेश(24) की मौत हो चुकी थी।

वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल हरदेई और संगीता को बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। 

ये भी पढ़ें:-बदायूं: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार