अयोध्या: चौथी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से चार शिक्षक चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। परिषदीय शिक्षकों के लिए चतुर्थ राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में जनपद से उच्च प्राथमिक संवर्ग में अनूप मल्होत्रा, विनीत कुमार सिंह व प्राथमिक संवर्ग में अंजू वर्मा और पूनम वर्मा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में नोडल डॉ सुनील कुमार सिंह व मिथिलेश सिंह के निर्देशन में इन शिक्षकों ने टीएलएम निर्माण कर अपना प्रस्तुतीकरण निर्णायक मंडल के समक्ष किया।

जिसमें प्राथमिक संवर्ग में हिंदी, गणित एवं उच्च प्राथमिक संवर्ग में गणित और विज्ञान विषय के शामिल रहे। निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता कांति वर्मा, रामप्रसाद, प्रतिभा तिवारी एवं मिथिलेश सिंह के द्वारा चयनित अध्यापक अध्यापिकाए दिसंबर माह में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।डायट प्राचार्या संध्या श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रवक्ता लालचंद, महेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार