श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, 14 लोग गिरफ्तार
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को भारतीय मछुआरों के एक समूह पर हमला किया, जिसमें एक मछुआरे की आंख में चोट लगने की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार भी कर लिया।
अधिकारी के मुताबिक, घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के रहने वाले जॉनसन के रूप में की गई है और श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में उसकी आंख में चोट आई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना ने नागप्पट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है। मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं से मछुआरों की चिंताएं कफी बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें:- म्यांमार सेना ने ब्रिटेन के पूर्व राजदूत समेत छह हजार कैदियों को करेगी रिहा
