अयोध्या: गांव निरीक्षण को आये एसडीएम ने खेला वालीबॉल
अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत पलिया लोहानी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास विभाग, राजस्व विभाग समेत ग्राम पंचायत में संचालित अन्य विभाग की योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखी। उन्होंने यहां मनरेगा योजना से बने पार्क में बच्चों के साथ वालीबॉल भी खेला।
एसडीएम ने गांव में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और उसके निर्माण कार्य को देखकर संतुष्ट दिखे। इसके पश्चात उन्होंने ओपन जिम एवं मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी का खेल प्रेम जागा और उन्होंने बच्चो संग वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
