भारतीय फुटबॉल की प्रगति से प्रभावित हैं पॉल डिकोव, जानिए क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिकोव ने कहा, यह सब प्रगति से जुड़ा है। जितनी अधिक प्रगति होगी भारतीय फुटबॉल उतने ही आगे बढ़ेगा।

मुंबई। प्रीमियर लीग के दिग्गज और स्कॉटलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल डिकोव पिछले पांच वर्षों में भारतीय फुटबॉल की प्रगति से प्रभावित हैं। मैनचेस्टर सिटी, आर्सेनल और लीस्टर सिटी जैसे क्लब से खेलने वाले डिकोव ने इसके साथ ही कहा कि फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एसएसडीएल) की प्रीमियर लीग के साथ भागीदारी ने भारत में इस खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 प्रीमियर लीग के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए डिकोव अभी भारत में हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह भारत के दौरे पर आते हैं तो उन्हें भारतीय फुटबॉल में सुधार नजर आता है। उन्होंने कहा, आप खुद इस सुधार को देख सकते हैं। टीमों में सुधार हो रहा है और खिलाड़ियों में भी। जब आपको प्रीमीयर लीग से सहायता मिलती है तो मुझे लगता है कि इससे संपूर्ण भारतीय फुटबॉल में सुधार करने में मदद मिल सकती है। डिकोव ने कहा, यह सब प्रगति से जुड़ा है। जितनी अधिक प्रगति होगी भारतीय फुटबॉल उतने ही आगे बढ़ेगा।

लशू क्वार्टरफाइनल में, दूसरे दिन चार भारतीय अगले दौर में 
नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज लशू यादव ने स्पेन के ला नुसिया में चल रही युवा पुरूष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के महिला 70 किग्रा वर्ग में पोलैंड की मार्टा सेजरविंस्का को सर्वसम्मत फैसले में हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। लशू की 5-0 की दबदबे वाली जीत के अलावा प्रीति दहिया और देश के दो पुरूष मुक्केबाजों ने भी अगले चरण में जगह बनायी। प्रीति ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के राउंड 32 मुकाबले में कोलंबिया की क्लॉडिया डेनिएला को 4-0 से पराजित किया।

पुरूषों के वर्ग में हर्ष ने भी दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए 60 किग्रा वर्ग के शुरूआती दौर के मुकाबले में हंगरी के लेवेंटे ओलाह पर 5-0 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं आशीष को 54 किग्रा वर्ग के राउंड 32 मुकाबले में ईरान के निमा बायाती ने वॉकओवर दिया। एशियाई युवा कांस्य पदक विजेता प्रांजल यादव को महिलाओं के 81 किग्रा भार वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिम्बोएवा के खिलाफ 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह भारतीय पुरूष मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। इनमें एशियाई युवा चैंपियन वंशज (63.5 किग्रा), जादूमणि सिंह मांडेंगबम (51 किग्रा), अमन राठौड़ (67 किग्रा), रॉकी चौधरी (80 किग्रा) और भारत जून (92 किग्रा) शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने अंतिम-32 दौर के मुकाबले खेलेंगे जबकि रिदम (+92 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। 

ये भी पढ़ें :  Women's T20 Challenge : पूनम, दीप्ति, स्नेह और पूजा महिला टी20 चैलेंजर के लिए बनाई गईं कप्तान

संबंधित समाचार