खटीमा: सीएम बोले प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया जा रहा है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की शाम को खटीमा पहुंच कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र देवेंद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदना जताई। इसके बाद मुख्यमंत्री खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री में लोगों से मिले। इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण मतांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने का निर्णय लिया है। जिससे देवभूमि की संस्कृति सुरक्षित रहे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री का दोपहर बाद राधा स्वामी सत्संग व्यास मैदान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले अमाऊं स्थित पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टर गंभीर सिंह धामी के आवास पहुंचे और उनके पुत्र देवेंद्र के निधन पर शोक जताया। इसके बाद वह खटीमा फाइबर्स में कार्यकर्ताओं से मिले। इस बीच उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि प्रदेश में धर्म परिर्तन के खिलाफ सख्त कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, रामू जोशी, प्रकाश तिवारी, दिगंबर सिंह कन्याल, दान सिंह राणा, अमित पांडे, कपिल सांमत, हरीश जोशी, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, संतोष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, बलदेव सिंह, दीपक तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार