संभल: मंदिर के दर्शन कर लौट रहे दो भाइयों पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

सिर में गोली लगने से एक की हालत गंभीर, रेफर

गुरुवार सुबह सादात बाड़ी मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे दो भाइयों पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया।

बहजोई/संभल,अमृत विचार। गुरुवार सुबह सादात बाड़ी मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे दो भाइयों पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने  गंभीर हालत देखकर उस हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल के पिता कि तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें- संभल : चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर नकदी व सामान बरामद

गुरुवार को गोलागंज मोहल्ला निवासी मुकेश के पुत्र वरुण वर्मा और चिराग कश्यप गांव सादात बाड़ी स्थित मंदिर के दर्शन करने गए थे। 11:30 वे दोनों घर लौट रहे थे। तभी सुल्तानपुर पहुंचे तो रवि यादव निवासी दिलगोरा, विकास यादव, कुलदीप जडेजा निवासी यादव कॉलोनी, ओमवीर गुर्जर अभिषेक रस्तोगी बहजोई की तरफ से जा रहे थे। इन आरोपियों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग की। जिससे एक युवक के सिर में गोली लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी हथियार लहराते हुए घटना से भाग गए। 

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को सीएचसी ले आई। यहां से सिर में अधिक चोट होने पर युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसके बाद पीड़ितों के पिता ने कोतवाली में नाम दर्ज तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में गोली चली है। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी जल्दी ही पकड़ लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- संभल: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, महिलाओं समेत 16 लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार