इटावा : चारपाई पर मृत अवस्था में मिला युवक, अनहोनी की आंशका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। कांशीराम कॉलोनी में एक युवक का शव चारपाई पर  मिला ।  परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।

कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे उसका पुत्र  अमित कुमार घर के  बाहर ही चारपाई पर सो गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक वह नहीं उठा। उसे जगाने के लिए कई आवाजें दी।  चादर हटा कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।  परिवार में कोहराम मच गया। 

आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। उन्होंने  अनहोनी की आशंका जताई है। इकदिल थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि परिजनों और आस-पास के लोगों से जानकारी की  जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का  पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार