अयोध्या में शुरू हुई मन्दिर निर्माण समिति की बैठक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। भवन निर्माण समिति के दूसरे दिन की भी बैठक राम जन्मभूमि परिसर में शुरू हो गई है। बैठक के पहले भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने स्थलीय निरीक्षण किया। सुग्रीव किला से राम जन्मभूमि मार्ग का निरीक्षण भी किया। साथ ही मार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर मंदिरो के प्रशासन से वार्ता भी की। 

बैठक राम जन्मभूमि परिसर के विश्वामित्र आश्रम में चल रही है। बैठक में परकोटे के निर्माण व पहले दिन हुई चर्चाओं पर मुहर लगने की संभावना है।रामलला के बन रहे नवीन दर्शन मार्ग को लेकर मंदिर प्रशासन और निर्माण कार्य में लगी संस्थाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित समाचार