उत्तरकाशी: लगातार दूसरा हादसा, खाई में गिरा वाहन...पांच लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। बीती दिन एक चमोली में हुए बड़े हादसे के बाद शनिवार को एक और दुर्घटना घट गई। यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है। बता दें, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के चमोली जिले में एक वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

संबंधित समाचार