इटावा : चूल्हे की  चिंगारी से तीन झोपडियां जलकर राख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी के लिए रखा सामान व नगदी भी जली

अमृत विचार, इकदिल। क्षेत्र के ग्राम विरहीपुरा में दूध गर्म करते समय चूल्हे से निकली चिंगारी  से झोपड़ी में आग लग गई। आग ने पडोस में रखी अन्य झोपडियों को अपनी चपेट में ले लिया।  आग से झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। ‌बड़ी मुश्किल से लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से तीन लोगों का करीब दस लाख से अधिक का सामान नगदी जलकर राख हो  गई।

 गांव निवासी जगदीश सिंह की पुत्री की 28 नवम्बर का बारात आनी है। शादी के कारण सभी  रिश्तेदार आ गए थे। बच्चों के लिए  चूल्हे पर दूध गरम हो रहा था। तभी  निकली चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी ।  आग ने विकराल रूप घारण कर लिया।  पडोस में रखी सुदेश व मूल चंद की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए और  आग बुझाने लगे।  दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जगदीश ने बताया कि  दो लाख रुपए का सामान शादी में देने के लिए  था। इसके अलावा दो लाख रुपए नगद सहित  गृहस्थी का सामान जल गया।

इसके अलावा मूल चंद व सुदेश की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। प्रधान अरुण कुमार ने बताया की  तीनों परिवारों का 10 से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होने प्रशासन से पीडितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। आग की सूचना पर मानिकपुर चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित समाचार