हल्द्वानी: ऑटो चालक पर उसी के दोस्त ने किया चाकू से हमला...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक ऑटो चालक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। जिसे इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वनभूलपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास पप्पू का बगीचा निवासी मोहम्मद फैज पुत्र जाहिद हुसैन ने तहरीर में कहा है कि उसका भाई मो. फईम हल्द्वानी-लालकुआं रूट पर ऑटो चलाता है।

आरोप है कि बीती 14 नवंबर को फईम को उसका दोस्त जावेद उसे घर से तीनपानी किसी काम से जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। तीनपानी के पास पहुंचते ही जावेद ने फईम पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार