हल्द्वानी: गगन त्रिपाठी को मिला भारत पिचेथोन स्टार्टअप अवार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी को भारत पिचेथोन स्टार्टअप अवार्ड मिला है। अल्मोड़ा में हैंड स्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। 

शार्क टैंक इंडिया की तरह पिचेथोन छोटे-छोटे शहरों के स्टार्टअप को सपोर्ट करता है। उत्तराखंड में 16 स्टार्टअप निवेशकों ने बिजनेस आइडिया को पिचेथोन में पिच किए थे। अब तक 25 से ज्यादा शहरों में कार्यक्रम आयोजित कर चुके पिचेथोन ने अल्मोड़ा में एडिशनल रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर आयोजित किया था। इसमें  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी को उनके स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट के लिए भारत पिचेथोन अवार्ड से सम्मानित किया । 

गगन ने पंतनगर विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद इनडोर और आउटडोर पौधों को पूरे देश में पहुंचाने के लिए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की। इसमें वह भवाली, नैनीताल और हल्द्वानी में 400 से अधिक प्रजातियों के इनडोर और आउटडोर पौधे विकसित करते हैं। इन पौधों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लोगों तक पहुंचाते हैं। गगन ने कहा कि प्लांट ऑर्बिट अगले कुछ वर्षों में व्यापक रूप से देश के हर राज्य में होगा। प्लांट ऑर्बिट गूगल की पांच टॉप सर्चिंग कंपनियों में एक है। जोकि ऑनलाइन 400 प्रजातियों के इनडोर और आउटडोर फूल पौधे व वनस्पतियों सहित मेडिकल प्लांट लोगों की जरूरतों के अनुसार पहुंचाती है। 

संबंधित समाचार