रुद्रपुर: फांसी के फंदे पर झूला युवक, नहीं बच सकी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक रात को खाना खाकर कमरे मे सोने चला गया और सुबह परिजनों को वह पंखे से लटका मिला। 

पुलिस के मुताबिक सी ब्लाक ट्रांजिट कैंप निवासी 22 वर्षीय आनंद भट्टाचार्य सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। शनिवार की रात रोजाना की तरह खाना खाने के बाद कमरे में सोने को चला गया।

सुबह उसकी मां जब उठी तो बेटे को पंखे पर लटका देख उसके होश उड़ गये और उन्होंने शोर मचाया तो अन्य परिजन एकत्र हुए। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। 

संबंधित समाचार