हल्द्वानी: 20.80 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया है।

थाना प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी लाइन नंबर 18 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। जिसे टीम ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमीर अहमद उर्फ छोटे निवासी लाइन नंबर 18 वार्ड 24 बताया। उसने बताया कि वह स्मैक लाइन नंबर 10 निवासी सलीम से खरीद कर लाया है। पुलिस सलीम के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, अमनदीप सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार