रुद्रपुर: मैट्रोपोलिस कॉलोनी दो पक्षों में विवाद का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दिवाली की रात मामूली कहासुनी पर जहां पॉश कॉलोनी मैट्रोपोलिस गेट पर एक युवक की हत्या और कॉलोनी के एक फ्लैट से फर्जी मार्कशीट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ में आने के बाद मेट्रोपोलिस कॉलोनी एक बार फिर से चर्चा में है। अब सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच धक्का मुक्की व गाली गलौज का वीडियों वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियों में एक राजनैतिक पार्टी का झंडा लगी कार से एक युवक कार से उतरकर बेरिकेडिंग को धक्का देकर हटाता है और बिना एंट्री कराए अपने साथ अन्य वाहनों को भी अंदर जाने देता है। जिसको लेकर सुरक्षा कर्मी से भी युवक की कहासुनी होती है। इसी बीच वहां सोसाइटी के एक पदाधिकारी पहुंच जाते है और उसके बाद दोनों में कहासुनी हो जाती है।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि नौबत धक्का मुक्की और गाली गलौज तक आ जाती है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच बचाव करा मामला शांत करा दिया जाता है। घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि एक पक्ष की ओर से घटना की सूचना दी गई है तो दूसरे पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार