हल्द्वानी: युवक की मौत पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले में मृतक के परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम गोकुलनगर दमुवाढूंगा निवासी देवराम ने काठगोदाम थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा किशन राम बीती 25 अक्टूबर को अपने दोस्त सागर के साथ बाइक यूके04एएच 0526 पर सवार होकर पनचक्की चौराहे से घर की ओर आ रहा था कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनका बेटा किशन गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि उसके दोस्त सागर को हल्की चोट आई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान किशन की मौत हो गई। उन्होंने तहरीर में वाहन में इंडेन गैस सर्विस लिखा होने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार