देहरादून: हिमाचल के बाद अब गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम धामी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा और दिल्ली के एमसीडी चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन तरुण चुग ने इस संबंध में उन्हें अनुरोध पत्र भेजा है। सीएम धामी ने पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था।

रविवार को वह दिल्ली के एमसीडी चुनाव में प्रचार के लिए गए थे। उन्होंने वहां रोड शो किया। सीएम धामी गुजरात के विस चुनाव में जाएंगे। गुजरात में 22 नवंबर को कॉरपेट बॉम्बिंग कार्यक्रम होना है। इस संबंध में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सीएम धामी की सहमति मांगी है।

संबंधित समाचार