हल्द्वानी: दो किशोरियों समेत चार की गुमशुदगी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों समेत चार लोग लापता हो गए हैं। परिजनों ने पुलिस को पत्र देकर उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। काठगोदाम थाने में दी तहरीर में मित्रपुरम दमुवाढूंगा निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कहीं लापता हो गई है। वह 16 नवंबर को दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर घर से गई थी, जो आज तक वापस नहीं लौटी है।

बागजाला गौलापार निवासी महिला ने काठगोदाम थाने में अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की जानकारी दी है। बताया कि 17 नवंबर को बेटी खरीददारी करने गई थी और वापस नहीं लौटी है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी अमित कुमार ने तहरीर में कहा है कि उनके पिता रातिराम 18 जून से लापता है। वहीं चंपारण बिहार निवासी राज किशोर माझी ने मुखानी थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी मामलो में गुमशुदगी दर्ज कर लापताओं की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार